माइलस्टोन का सच
माइलस्टोन के 4 पार्ट हैं। 1. माइलस्टोन 2. अलविदा 3. आह ! तुम कहां गए 4. अवतार मैंने सोचा ही नहीं था कि मैं कभी माइलस्टोन लिखूंगा। लिखना और पढ़ना दोनों ही मैंने तकरीबन 10 साल पहले ही छोड़ दिया था। पहले भी कुछ छोटी-मोटी कहानियां ही लिखी थी। वास्तव में माइलस्टोन के दो नहीं चार प्रमुख किरदार है। प्रथम व द्वितीय भाग माइलस्टोन व अलविदा में तीन किरदार है, नायक, नायिका और राइटर। जी हां राइट भी उसका एक किरदार ही हैं। आह ! तुम कहां गए में एक किरदार है जो माइलस्टोन की नायिका किरदार का प्रतिरूप नहीं है। वास्तव में माइलस्टोन की कहानी एक वृत्त (सर्किल) है, और इसीलिए आप इसे किसी भी भाग से पढ़ना शुरू कर सकते हैं। और अंतिम भाग को पढ़ते ही आप खुद वहीं पहुंच जाएंगे जहां से आप ने शुरू किया था। इसकी कहानी एक लूपिंग है। अर्थात कभी न समाप्त होने वाला एक चक, एक वृतांत है। इस कहानी के दो प्रमुख पात्र "किरदार" और "आह ! तुम कहां गए" कि नायिका है। अब चूंकि किरदार एक ऊर्जा के रूप में अपने राइ...